Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिलक्यारा सुरंग से बाहर निकले श्रमिकों ने 17 दिन बाद देखा उगता सूरज

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुकरेती ने बताया कि सभी का देररात स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी स्वस्थ हैं। सभी श्रमिकों ने अच्छी नींद ली। सुबह कुछ श्रमिक जग गये। उन्हें जलपान कराया गया। अब पुनः स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद घर भेजने या रेफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

29 Nov 2023

सिलक्यारा सुरंग से बाहर निकले श्रमिकों ने 17 दिन बाद देखा उगता सूरज

चिन्यालीसौड (उत्तराखंड) । जब देश-दुनिया में दीपावाली की धूम थी, तब 41 श्रमिक उत्तरकाशी की सिल्क्यारा निर्माणाधीन सुरंग में फंसे थे। इन सभी को सकुशल निकालने के लिए शुरू राहत और बचाव अभियान मंगलवार रात पूरा हुआ। सभी श्रमिकों को रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड ले जाया गया। बुधवार सुबह 18 दिन बाद सभी श्रमिकों ने उगता सूरज देखा। अब इन श्रमिकों को भारतीय वायुसेना के चिनूक विमान से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा जाएगा। चिन्यालीसौड हवाई पट्टी पर चिनूक विमान और एक हेलीकॉप्टर पहुंच चुका है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुकरेती ने बताया कि सभी का देररात स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी स्वस्थ हैं। सभी श्रमिकों ने अच्छी नींद ली। सुबह कुछ श्रमिक जग गये। उन्हें जलपान कराया गया। अब पुनः स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद घर भेजने या रेफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि रात को सुरंग से बाहर आए श्रमिकों को यह नहीं पता था कि दिन है या रात। यह बात उत्तर प्रदेश के चौधरी ने हिन्दुस्थान समाचार से कही। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा मंजीत जब टलन से बाहर आया तो सबसे पहले पूछा पापा घर पर सब ठीक-ठाक तो है न। फिर पूछा कि अभी सुबह है न।' इस सुनकर मंजीत के पिता चौधरी भावुक हो गये।

चारधाम यात्रा के लिए ऑल वेदर सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल को सीज किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देररात मीडिया के सवालों पर कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की एक संयुक्त टीम उत्तराखंड में निर्माणाधीन सभी टनलों की जांच करेगी। सभी टनलों का सेफ्टी ऑडिट भी कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा धंस गया था। इससे 41 मजदूर फंस गए थे। नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने नेशनल हाइवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में यमुनोत्री हाइवे पर इस सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) से करवा रही थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News